सीमाओं का विलय करें

सीमाओं का विलय करें


क्षेत्र जो ओवरलैप या एक आम सीमा साझा करते हैं उन्हें एक क्षेत्र बनाने के लिए उनका विलय किया जाता है।

आप एक फील्ड निर्दिष्ट करके विलय की जाने वाली सीमाओं को नियंत्रित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपके पास काउंटियों की एक लेयर है, और प्रत्येक काउंटी की एक State_Name विशेषता है, आप State_Name विशेषता के उपयोग से सीमाओं का विलय कर सकते हैं। यदि निकटस्थ काउंटियों का मान State_Name के लिए समान ही है तो उनका विलय कर दिया जाएगा। अंतिम परिणाम राज्य की सीमाओं की एक लेयर है।

क्षेत्र लेयर का चयन करें जिसकी सीमाओं का विलय कर दिया जाएगा


क्षेत्र फीचर्स वाली लेयर जिसका विलय कर दिया जाएगा।

अपने मानचित्र से एक लेयर को चुनने के अलावा, आप चुन सकते हैं जीवंत एटलस विश्लेषण लेयर को चुनें या विश्लेषण लेयर चुनें जो ड्राप डाउन सूचि के अंत में पाई जाती है। यह एक गैलरी खोलता है जिसमें लेयरों का एक संग्रह होता है जो कई विश्लेषणों के लिए उपयोगी होता है।

विलय विधि का चयन करें


आप विलय होने वाले क्षेत्र फीचर्स के लिए दो विधियों में से एक का चयन कर सकते हैं:

  • क्षेत्रों जो ओवरलैप करते हैं या निकटस्थ हैं— दो या दो से अधिक क्षेत्र जिनकी सीमाएं एक दूसरे से ओवरलैप होती हैं उनका एक क्षेत्र में विलय हो जाएगा। इसके अलावा, जो क्षेत्र निकटस्थ हैं (यानि कि, वे एक आम सीमा साझा करते हैं) उनका एक क्षेत्र में विलय हो जाएगा।
  • एक ही फील्ड मान वाले क्षेत्र—जो क्षेत्र ओवरलैप या एक आम सीमा साझा करते हैं उनका विलय हो जाएगा अगर उनका फील्ड मान एक ही है।

    उदाहरण के लिए, यदि आप के पास काउंटियों की एक लेयर है, और प्रत्येक काउंटी की एक State_Name फील्ड है, आप सीमाओं का State_Name फील्ड का उपयोग कर विलय सकते हैं। यदि निकटस्थ काउंटियों का मान State_Name के लिए समान ही है तो उनका विलय कर दिया जाएगा। अंतिम परिणाम राज्य की सीमाओं की एक लेयर है।

यदि वर्तमान मानचित्र सीमा का प्रयोग करें चयनित है, तो वर्तमान मानचित्र सीमा के भीतर ही दिखाई देने वाली इनपुट लेयर में फीचर्स विलय हो जाएंगे। यदि चयनित नहीं है, तो इनपुट लेयर की सभी फीचर्स का विलय हो जाएगा, भले ही वे वर्तमान मानचित्र सीमा से बाहर हैं।

आंकड़ा जोड़ें


जब क्षेत्रों का विलय होता है, तब आप उनकी विशेषताओं को संक्षेपित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप State_Name के आधार पर काउंटियों के बीच सीमा का विलय कर रहे हैं, और प्रत्येक काउंटी में एक जनसंख्या फ़ील्ड है, तो आप राज्य के लिए कुल जनसंख्या की गणना कर सकते हैं।

उपलब्ध आँकड़ों के प्रकार हैं:

  • योग—निर्दिष्ट फील्ड के लिए कुल माल जोड़ता है
  • औसत—निर्दिष्ट फील्ड के लिए औसत की गणना करता है
  • न्यूनतम—निर्दिष्ट फील्ड के सभी रिकॉर्ड के लिए सबसे छोटे मान का पता लगाता है
  • अधिकतम—निर्दिष्ट फील्ड के सभी रिकॉर्ड के लिए सबसे बड़े मान का पता लगाता है
  • मानक विचलन—निर्दिष्ट फील्ड मानों पर मानक विचलन का पता लगाएं

परिणामी लेयर का नाम


यह उस लेयर का नाम है जो मेरी सामग्री में बनाई जाएगी और मानचित्र में जोड़ी जाएगी। इसका मूल नाम उपकरण के नाम और इनपुट लेयर के नाम पर आधारित है। यदि लेयर पहले से मौजूद हो, तो आपसे दूसरा नाम देने को कहा जाएगा।

इसमें सहेजें ड्राप-डाउन बॉक्स का उपयोग करके, आप मेरी सामग्री में एक फोल्डर का नाम निर्दिष्ट कर सकते हैं, जहां परिणामों को सहेजा जाएगा।।