ट्रैक्स का पुनर्निर्माण करें

ट्रैक्स का पुनर्निर्माण करें


यह टूल या तो बिंदु या बहुभुज फीचर्स के एक समय-सक्षम लेयर के साथ काम करता है जो कि समय में तुरंत प्रदर्शित करता है। Iयह पहले निर्धारित करता है कि कौन सी फीचर्स एक पहचानकर्ता का उपयोग करने वाले एक ट्रैक से सम्बंधित हैं। प्रत्येक स्थान पर समय का उपयोग कर, ट्रैकों को क्रमिक रूप से क्रमबद्ध किया जाता है और समय के साथ गतियों के पथ को प्रदर्शित करते एक लाइन या बहुभुज में बदल दिया जाता है। वैकल्पिक रूप से, इनपुट एक फील्ड द्वारा जो प्रत्येक स्थान पर एक बहुभुज का निर्माण करेगा, बफर किया जा सकता है। ये बफर बिंदु, या यदि इनपुट बहुभुज हैं, उसके बाद एक ट्रैक बनाने के लिए एक बहुभुज के रूप में क्रमिक रूप से जोड़े जाते हैं जहां चौड़ाई रूचि की विशेषता प्रदर्शित करती है। परिणामस्वरूप ट्रैकों में एक शुरुआत और समापन समय होता है, जो अस्थायी रूप से एक दिए ट्रैक में पहली और आखिरी फीचर का प्रतिनिधित्व करता है। जब ट्रैकों को बनाया जाता है, इनपुट फीचर्स के बारे में आँकड़े की गणना की जाती है और आउटपुट ट्रैक को नियत किया जाता है। अधिकांश बुनियादी आंकड़े क्षेत्र के भीतर बिन्दुओं की गणना होते हैं, लेकिन अन्य आंकड़ों की भी गणना की जा सकती है।

समय-सक्षम लेयर्स में फीचर्स को दो में से एक तरीकों में प्रदर्शित किया जा सकता है:

उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि आप के पास तूफान के हर 10 मिनट का GPS माप है। प्रत्येक GPS माप में तूफान का नाम, स्थान, रिकॉर्डिंग का समय, और हवा की गति रिकॉर्ड होती है। इस जानकारी के साथ आप प्रत्येक तूफान के लिए ट्रैक की पहचान के लिए नाम का उपयोग कर ट्रैक बना सकते हैं, और प्रत्येक तूफान के लिए ट्रैक सृजित हो जाएगा। इसके अतिरिक्त, आप आंकड़ों जैसे कि प्रत्येक तूफान के माध्य, अधिकतम, और न्यूनतम हवा की गति, साथ ही साथ प्रत्येक ट्रैक के भीतर मापों की संख्या की गणना कर सकते हैं।

इसी उदाहरण का उपयोग कर, आप हवा की गति के द्वारा अपने ट्रैकों को बफर कर सकते हैं। यह उस स्थान पर हवा की गति क्षेत्र द्वारा प्रत्येक माप का बफर करेगा, और बफर क्षेत्रों को एक दूसरे के साथ जोड़ देगा, ट्रैक पथ का एक बहुभुज प्रदर्शक बनाएगा, साथ ही साथ तूफान के आगे बढ़ने पर हवा की गति में परिवर्तन करेगा।

से ट्रैक्स पुनर्निर्मित करने के लिए सुविधाएँ चुनें


बिंदु या बहुभुज लेयर जो कि ट्रैकों में फिर से बनायी जाएगी। इनपुट लेयर उन फीचर्स के साथ समय-सक्रिय होनी चाहिए जो समय में कोर्इ स्थिरता दर्शाते हों। लेयर किसी लक्षित गुणांक प्रणाली में होनी चाहिए या फिर विश्लेषण पर्यावरणों के उपयोग से किसी लक्षित गुणांक प्रणाली में सेट किया हुआ प्रसंस्करण स्पेशियल संदर्भ होना चाहिए यदि कोर्इ बफर प्रयुक्त किया गया हो।

अपने नक्शे से एक लेयर चुनने के अलावा, आप बड़ी डेटा फ़ाइल साझा डेटासेट या फीचर लेयर के लिए अपनी सामग्री ब्राउज़ करने के लिए ड्रॉप-डाउन सूची के निचले भाग में ब्राउज़ लेयर चुन सकते हैं।

ट्रैक्स की पहचान करने के लिए एक या एक से अधिक फील्ड का चयन करें


फील्ड्स जो कि ट्रैक पहचानकर्ता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उदाहरण के लिए, अगर आप तूफान के ट्रैकों का पुनर्निर्माण कर रहे हैं, आप ट्रैक क्षेत्र के रूप में तूफान का नाम इस्तेमाल कर सकते हैं।

ट्रैक्स को पुनर्निर्मित करने के लिए उपयोग होने वाली विधि चुनें


ट्रैकों को जोड़ने और बफर लागू करने (यदि लागू हो) के लिए प्रयुक्त विधि। प्लानर विधि शायद अधिक तेजी से परिणामों की गणना कर सकती है लेकिन ट्रैकों को अंतरराष्ट्रीय डेटलाइन या बफरिंग के समय पृथ्वी के वास्तविक आकार के कारण के लिए आसपास शामिल नहीं करेगी। जियोडेसिक विधि आवश्यक होने पर ट्रैकों को डेटलाईन के आसपास शामिल करेगी और पृथ्वी के आकार के लिए खाते में एक जियोडेसिक बफर लागू करेगी।

वह व्यंजक बनाएँ जिसके द्वारा इनपुट सुविधाओं को बफ़र करना है (वैकल्पिक)


इनपुट सुविधाओं के आसपास बफर दूरी की गणना करने के लिए समीकरण प्रयोग किया जाता है। यह समीकरण बफर कैलकुलेटर और बुनियादी कार्यवाहियों का उपयोग कर उत्पन्न किया जा सकता है जैसे कि जोड़, घटाना, गुणा, और विभाजन समर्थित होते हैं। मानों की गणना विश्लेषण समन्वय प्रणाली का उपयोग करके की जाती है। लेयर किसी लक्षित गुणांक प्रणाली में होनी चाहिए या फिर विश्लेषण पर्यावरणों के उपयोग से किसी लक्षित गुणांक प्रणाली में सेट किया हुआ प्रसंस्करण स्पेशियल संदर्भ होना चाहिए यदि कोर्इ बफर प्रयुक्त किया गया हो।

$feature.windspeed * 1000 की तरह का समीकरण फ़ील्ड पवनगति द्वारा 1,000 गुणा के बफर पर लागू होगा। आप बफर कैलकुलेटर में एक से अधिक फील्ड का उपयोग कर सकते हैं।

वह समय चुनें जिसके द्वारा ट्रैक्स विभाजित करने हैं (वैकल्पिक)


ट्रैकों को विभक्त करने के लिए प्रयुक्त समय। अगर इनपुट बिंदु या बहुभुजों इन दोनों के बीच समय विभाजन की तुलना में अधिक लंबी अवधि है तो, वे अलग ट्रैकों में विभक्त किए जाएंगे।

यदि आप समय विभाजन और दूरी विभाजन निर्दिष्ट करते हैं, तो एक या दोनों शर्तों के पूरा होने पर ट्रैक को विभाजित किया जाएगा।

Iकल्पना कीजिए कि आप के पास एअरक्राफ्ट फ्लाइट का प्रतिनिधित्व करती बिंदु फीचर्स थीं, जहां ट्रैक फील्ड एअरक्राफ्ट आईडी था। Tयह एअरक्राफ्ट कई यात्राएं कर सकता है और एक ट्रैक के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। अगर आप को पता हो कि फ्लाइट्स के बीच एक 1 घंटे का अंतराल है, तो आप इस 1 घंटा को अपने ट्रैक विभाजन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं और प्रत्येक फ्लाइट्स अपने खुद के ट्रैक में विभक्त हो जाएगी।

वह दूरी चुनें जिसके द्वारा ट्रैक्स विभाजित करने हैं (वैकल्पिक)


अगर इनपुट बिंदु या बहुभुज इन दोनों के बीच समय विभाजन की तुलना में अधिक लंबी अवधि है तो, वे अलग ट्रैकों में विभक्त किए जाएंगे।

यदि आप समय विभाजन और दूरी विभाजन निर्दिष्ट करते हैं, तो एक या दोनों शर्तों के पूरा होने पर ट्रैक को विभाजित किया जाएगा।

आँकड़े जोड़ें (वैकल्पिक)


आप फीचर्स पर आंकड़ों की गणना कर सकते हैं जोकि सारांशित होते हैं। अंकीय फ़ील्ड में आप निम्नलिखित की गणना कर सकते हैं:

  • गणना—शून्यरहित मानों की संख्या की गणना करें। सांख्यिक फील्ड्स या श्रृंखलाओं पर इस्तेमाल किया जा सकता है। [null, 0, 2] की गणना 2 है।
  • योग—किसी फील्ड में सांख्यिक मानों का योग। [null, null, 3] का योग 3 है।
  • औसत—सांख्यिक मानों का औसत। [0, 2, null] का औसत 1 है।
  • न्यूनतम—किसी सांख्यिक फील्ड का न्यूनतम मान। [0, 2, null] का न्यूनतम 0 है।
  • अधिकतम—किसी सांख्यिक फील्ड का अधिकतम मान। [0, 2, null] का अधिकतम मान 2 है।
  • रेंज—किसी सांख्यिक फील्ड की रेंज। अधिकतम मान में से घटाकर न्यूनतम मानों के रूप में इसकी गणना की जाती है। [0, null, 1] की रेंज 1 है। [null, 4] की रेंज 0 है।
  • असंगति—किसी ट्रैक में किसी सांख्यिक फील्ड की असंगति। [1] की असंगति शून्य है। [null, 1,1,1] की असंगति 1 है।
  • मानक परिवर्तन—किसी सांख्यिक फील्ड का मानक परिवर्तन। [1] का मानक परिवर्तन शून्य है। [null, 1,1,1] का मानक परिवर्तन 1 है।

स्ट्रिंग फील्ड्स में आप निम्नलिखित की गणना कर सकते हैं:

  • गणना—शून्यरहित श्रृंखलओं की संख्या।
  • कोई—यह आंकड़ा निर्दिष्ट फील्ड में एक स्ट्रिंग मान का एक यादृच्छिक नमूना है।
सभी आँकड़ों की गैर शून्य मानों पर गणना की जाती है। परिणामस्वरूप लेयर में गणना किए गए प्रत्येक आंकड़ों के लिए एक नया फील्ड मौजूद होगा। एक विशेषता और आँकड़ों का चयन करके आँकड़ों की कोई भी संख्या जोड़ी जा सकती है।

परिणाम सहेजने के लिए ArcGIS Data Store चुनें


GeoAnalytics परिणाम किसी ArcGIS Data Store पर संग्रहित किए जाते हैं और Portal for ArcGIS में किसी फीचर लेयर के रूप में दिखते हैं। अधिकतर मामलों में, परिणाम स्थान-कालिक आंकड़ा संग्रह में संग्रहित किए जाने चाहिए और यह मौलिक है। कुछ मामलों में परिणाम संबंधकारी आंकड़ा संग्रह में संग्रहित करना एक अच्छा विकल्प है। निम्नलिखित कारण स्पष्ट करते हैं कि क्यों आप परिणाम संबंधकारी आंकड़ा संग्रह में संग्रहित करना चाहते हैं:

  • आपके परिणाम पोर्टल-से पोर्टल साझा कार्य में इस्तेमाल करें।
  • अपने परिणामों के साथ सिंक क्षमताएं सक्रिय करें।

आपको तब संबंधकारी डेटा स्टोर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए यदि आपको अपने GeoAnalytics परिणामों के बढ़ने की उम्मीद हो और बड़ी मात्रा में आंकड़ों के संचालन हेतु आप स्थान-कालिक बड़े डेटा स्टोर की क्षमताओं का लाभ उठाना चाहते हों।

परिणामी लेयर का नाम


यह लेयर का नाम है जो मेरी सामग्री में बनाई जाएगी और मानचित्र में शामिल की जाएगी। इसका मूल नाम उपकरण के नाम और इनपुट लेयर के नाम पर आधारित है। अगर लेयर पहले से मौजूद है, तो टूल असफल हो जायेगा।

इसमें सहेजें ड्राप-डाउन बॉक्स का उपयोग करके, आप मेरी सामग्री में एक फोल्डर का नाम निर्दिष्ट कर सकते हैं, जहां परिणामों को सहेजा जाएगा।।